मप्र व राजस्थान के ऊपर बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन झारखंड में बारिश के आसार

रांची : मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन आ सकता है. इससे आसपास के राज्यों पर असर पड़ सकता है. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड और बंगाल की खाड़ी में भी इसका असर दिख सकता है. गुरुवार से राज्य के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इसको […]

रांची : मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन आ सकता है. इससे आसपास के राज्यों पर असर पड़ सकता है. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड और बंगाल की खाड़ी में भी इसका असर दिख सकता है. गुरुवार से राज्य के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी भी जारी की है.
विभाग के अनुसार 27 अप्रैल को करीब-करीब पूरे राज्य में तेज हवा और बारिश हो सकती है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि 28 अप्रैल तक आकाश में बादल छाये रहने की उम्मीद है. कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >