रांची : धर्म के नाम पर की जा रही गोलबंदी : झामुमो

रांची : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य तथा विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा है कि भाजपा का कोई नेता चुनाव के दौरान जीएसटी व नोटबंदी की बात नहीं कर रहा है. नोटबंदी ने दो करोड़ रोजगार छीन लिये. जो ग्लोबल लीडर्स हैं, वे युवाअों को डॉक्टर, इंजीनियर व वैज्ञानिक बन कर देश का नाम […]

रांची : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य तथा विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा है कि भाजपा का कोई नेता चुनाव के दौरान जीएसटी व नोटबंदी की बात नहीं कर रहा है. नोटबंदी ने दो करोड़ रोजगार छीन लिये. जो ग्लोबल लीडर्स हैं, वे युवाअों को डॉक्टर, इंजीनियर व वैज्ञानिक बन कर देश का नाम रोशन करने को कहते हैं.
पर हमारे पीएम युवाअों से चौकीदार बनने को कहते हैं. देश में फर्जी राष्ट्रवाद को बढ़ावा मिल रहा है. धर्म के नाम पर गोलबंदी की जा रही है. पर यह सब कामयाब नहीं होगा. सुप्रियो ने कहा कि भाजपा को उम्मीदवार नहीं मिला, तो राजद से ले गये. अब प्रचार करने वाला नहीं मिल रहा, तो हमारी पार्टी से ले गये. पटेल के बारे में कहा कि जब किसी को समय व अौकात से पहले कुछ मिल जाता है, तो खुद को सक्षम मानने लगता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >