रांची से रक्सौल जा रही बस रजौली में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

रजौली (नवादा)/रांची : रजौली थाना क्षेत्र के करिगांव मोड़ के समीप एनएच-31 पर सोमवार की सुबह जय माता दी नामक एक बस पलट गयी. बस रांची से रक्सौल जा रही थी. हादसे में बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये. इनमें सात लोगों की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. हादसा […]

रजौली (नवादा)/रांची : रजौली थाना क्षेत्र के करिगांव मोड़ के समीप एनएच-31 पर सोमवार की सुबह जय माता दी नामक एक बस पलट गयी. बस रांची से रक्सौल जा रही थी. हादसे में बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये. इनमें सात लोगों की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है.
हादसा सोमवार की सुबह लगभग चार बजे हुआ. बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस के सहारे सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल रजौली पहुंचाया गया. बस में सवार अधिकतर लोग बिहार के मोतीहारी व झारखंड के निवासी हैं. घायलों में से तीन लोगों को नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया है.
रांची के खादगढ़ा से खुली थी जय माता दी बस
दुर्घटना में घायल हुए लोगों ने बताया कि रांची के खादगढ़ा से जय माता दी बस खुली थी. यह मुजफ्फरपुर होते हुए रक्सौल जानेवाली थी. अचानक रजौली में यह हादसा हो गया.
तीन घायलों को नवादा सदर अस्पताल किया गया रेफर
घायलों में बिहार मोतिहारी के सिमर गांव निवासी सरस्वती मोहतम के पुत्र चंद्र माया मोहतम, शिव शंकर कुमार की पत्नी सुनीता देवी व रामगढ़ की रेणु गुप्ता, बिंदा साव की पत्नी कुंती देवी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >