रांची : फोन चोरी होने पर गुम होने का सनहा दर्ज किया, होगी कार्यवाही

रांची : मोबाइल चोरी के एक मामले में मेसरा ओपी प्रभारी वीरेंद्र कुमार द्वारा लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है. मामले में उनके खिलाफ विभागीय जांच के बाद कार्यवाही का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही एक अन्य पुलिस पदाधिकारी शिवजी मंडल के खिलाफ भी जांच के बाद कार्यवाही होगी. जानकारी के अनुसार […]

रांची : मोबाइल चोरी के एक मामले में मेसरा ओपी प्रभारी वीरेंद्र कुमार द्वारा लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है. मामले में उनके खिलाफ विभागीय जांच के बाद कार्यवाही का निर्णय लिया गया है.
इसके साथ ही एक अन्य पुलिस पदाधिकारी शिवजी मंडल के खिलाफ भी जांच के बाद कार्यवाही होगी. जानकारी के अनुसार बीआइटी मेसरा के एक विद्यार्थी का मोबाइल चोरी हो गया था. एक अप्रैल को वह मोबाइल चोरी की शिकायत करने पहुंचा, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की गयी. बाद में मोबाइल गुम होने जाने की लिखित शिकायत ली गयी. इसके बाद मोबाइल गुम होने का सहना दर्ज किया गया. इस दौरान थाना में ओडी पदाधिकारी के रूप में शिवजी मंडल मौजूद थे.
उन्होंने मोबाइल चोरी के मामले में गुम होने से संबंधित शिकायत लेने की जानकारी मेसरा ओपी प्रभारी को थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की. इसी बीच छात्र ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने इस बात की शिकायत सीनियर पुलिस अधिकारियों से की. जांच का जिम्मा सदर डीएसपी विकास पांडेय को सौंपा गया.
उन्होंने गहराई से जांच करने के साथ-साथ अफसरों से पूछताछ शुरू की. तब पुलिस अफसरों द्वारा लापरवाही बरतने का मामला सामने आया. जांच के बाद डीएसपी ने कार्रवाई की अनुशंसा सीनियर पुलिस अधिकारियों से की थी. इस वजह से विभागीय जांच के बाद कार्रवाई का निर्णय लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >