रांची़ : महिला से चेन स्नेचिंग का प्रयास, जख्मी

रांची़ : राजधानी के बोड़ेया रोड स्थित साइंस सिटी के पास सोमवार को दिनदहाड़े एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग हो गयी. महिला सुबह 10 बजे अपने घर से किसी कार्य के लिए बाहर निकली हुई थी, तभी बाइक पर सवार दो अपराधियों ने महिला के गले से सोने की चेन खींचने का प्रयास किया. […]

रांची़ : राजधानी के बोड़ेया रोड स्थित साइंस सिटी के पास सोमवार को दिनदहाड़े एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग हो गयी. महिला सुबह 10 बजे अपने घर से किसी कार्य के लिए बाहर निकली हुई थी, तभी बाइक पर सवार दो अपराधियों ने महिला के गले से सोने की चेन खींचने का प्रयास किया. चेन काफी मोटी होने के कारण अपराधी कामयाब नहीं हो पाये.
हालांकि, चेन छीनने के क्रम में महिला की गर्दन में जख्म हो गया. परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी वहां मौजूद पीसीआर वाहन को दी है. बताते चलें कि क्षेत्र में चेन स्नेचिंग के मामले पहले भी आते रहे हैं. लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >