रांची : मोबाइल से भी बना सकते हैं फिल्म : डॉ राजीव गौतम

संत जेवियर्स कॉलेज में डिजिटल फिल्म मेकिंग पर कार्यशाला रांची : संत जेवियर्स कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा डिजिटल फिल्म मेकिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान एपीजे स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के प्राध्यापक व अनुभवी सिनेमेटोग्राफर डॉ राजीव गौतम ने मोबाइल फोन से डिजिटल फिल्म मेकिंग के गुर बताये. उन्होंने बताया […]

संत जेवियर्स कॉलेज में डिजिटल फिल्म मेकिंग पर कार्यशाला
रांची : संत जेवियर्स कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा डिजिटल फिल्म मेकिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान एपीजे स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के प्राध्यापक व अनुभवी सिनेमेटोग्राफर डॉ राजीव गौतम ने मोबाइल फोन से डिजिटल फिल्म मेकिंग के गुर बताये.
उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन के कैमरे की मदद से भी एक पूरी फिल्म बना सकते है़ं उन्होंने बताया कि फिल्म रिकॉर्ड करते समय कैमरे को हमेशा मैनुअल मोड पर रखना चाहिए़ सीमित दूरी, कैमरा एंगल व लाइटिंग से जुड़ी जरूरी बातें भी बतायीं. दूसरे सत्र में उन्होंने एपीजे स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के विद्यार्थियों द्वारा बनायी गयीं शॉर्ट फिल्में दिखायीं और उनकी कमियों के बारे में बताया़
स्टूडेंट्स को विभिन्न शॉट के बारे में बताते हुए एक शॉर्ट फिल्म बनाने का टास्क भी दिया़ अंत में सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिये गये़ कार्यशाला में संत जेवियर्स के साथ गोस्सनर कॉलेज के पत्रकारिता विभाग के स्टूडेंट्स भी शामिल हुए. मौके पर एचओडी संतोष किड़ो, प्रो अनुज कुमार आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >