यूपीएससी का फाइनल परिणाम : रांची के दीपक दुबे 46वां रैंक लाकर झारखंड के टॉपर बने

रांची-पटना : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम शुक्रवार की देर शाम जारी कर दिया. इस परीक्षा में झारखंड के विद्यार्थियों ने भी परचम लहराया है. रांची, जमशेदपुर, मधुपुर, हजारीबाग सहित अन्य जिलों के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार डोरंडा (रांची) […]

रांची-पटना : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम शुक्रवार की देर शाम जारी कर दिया. इस परीक्षा में झारखंड के विद्यार्थियों ने भी परचम लहराया है. रांची, जमशेदपुर, मधुपुर, हजारीबाग सहित अन्य जिलों के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है.

अब तक मिली जानकारी के अनुसार डोरंडा (रांची) के रहने वाले दीपक कुमार दुबे 46वां रैंक लाकर झारखंड के टॉपर बने हैं. इसके बाद जमशेदपुर की अन्या दास ने 60वां रैंक लाया है. आइएसएम धनबाद के जय शिवानी को 81‌वां रैक तथा रांची की ही आंचल श्रीवास्तव को 110वां रैंक मिला है.

दुमका के सौरभ भुवानिया को 113वां रैंक, गढ़वा के शिवेंदु भूषण को 120वां रैंक, रांची के ही तनय शंकर ने 136वां रैंक लाया है. आइएसएम धनबाद के सागर जैन को 160वां रैंक, जबकि रांची के प्रतीक जैन को 164वां रैंक, हजारीबाग के दीपाकंर चौधरी को 166वां रैंक मिला.

मधुपुर के विवेक मोदी को 179वां रैंक, बीआइटी मेसरा के छात्र अंकुश सिंह भटी को 238वां रैंक मिला है. हजारीबाग के प्रियांक किशोर को 274वां रैंक मिला है. रांची के ही शिवाशीष कुमार को 368वां रैंक, रांची के ही देवराज दास को 429वां रैंक मिला है.

आइएसएम धनबाद के ही चंद्रशेखर मीणा को 655वां रैंक मिला है. रांची के ही जयेश को 703वां रैंक मिला है. चाणक्या आइएएस एकेडमी, कैटेलिस्ट आइएएस, इनसाइट झारखंड स्टडीज, स्कोप आइएएस जैसे कोचिंग संस्थान से भी तैयारी कर कई विद्यार्थियों ने सिविल सेवा परीक्षा में अपनी जगह बनायी है.

आइआइटी बंबई के कनिष्क कटारिया ऑल इंडिया टॉपर

यूपीएससी ने शुक्रवार को सिविल सेवा-2018 की फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित किये. आइआइटी, बंबई से बीटेक करने वाले कनिष्क कटारिया ऑल इंडिया टॉपर रहे. वह अनुसूचित वर्ग से ताल्लुक रखते हैं. वैकल्पिक विषय के रूप में उन्होंने गणित लिया था. कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है.

वहीं, महिला अभ्यर्थियों में सृष्टि जयंत देशमुख ने बाजी मारी है. उनका ऑल इंडिया रैंक पांचवां है. सृष्टि ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल से बीई किया है.
दूसरे स्थान पर आये अक्षत जैन ने आइआइटी गुवाहाटी से इंजीनियरिंग की है. जयपुर के रहने वाले अक्षत के पिता आइपीएस और मां भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी हैं.
यूपीएससी के मुताबिक टॉप 25 में 15 लड़के व 10 लड़कियां शामिल हैं. 759 चयनित उम्मीदवारों में 577 पुरुष व 182 महिलाएं हैं. इनमें जनरल कैटेगरी के 361, ओबीसी के 209, एससी के 128 व एसटी के 61 अभ्यर्थी शामिल हैं.
फाइनल मेरिट पिछले साल आयोजित मुख्य परीक्षा और इस साल आयोजित इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर जारी की गयी है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट www.upsc.gov.in पर देख सकते हैं.
ऑल इंिडया टॉप टेन
1. कनिष्क कटारिया
2. अक्षत जैन
3. जुनैद अहमद
4. श्रवण कुमात
5. सृष्टि जयंत देशमुख
6. शुभम गुप्ता
7. कर्नाटी वरुण रेड्डी
8. वैशाली सिंह
9. गुंजन द्विवेदी
10. तन्मय वशिष्ठ शर्मा
सृष्टि जयंत देशमुख महिलाओं में टॉपर
चयनित उम्मीदवारों में 577 पुरुष और 182 महिलाएं
िबहार : मधुबनी की चित्रा को 20वां रैंक
इस बार यूपीएससी की परीक्षा में बिहार के कई अभ्यर्थी सफल हुए हैं. मधुबनी की चित्रा मिश्रा ने 20वां और पटना की सलोनी खेमका ने 27वां रैंक हासिल किया है, जबकि जमुई के सुमित को 53वां, नालंदा के सौरभ सुमन यादव ने 55वां और पटना के ऋषभ मंडल को 58वां रैंक मिला है.
दरभंगा के नित्यानंद झा को 128वां, पटना के आयुष नोपानी को 151वां, बेगूसराय के गौरव गुंजन को 262वां, रोहतास के विक्रमग्रंज के जयकिशन को 392वां और वैशाली के रंजीत कुमार को 594वां स्थान मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >