रांची : प्रभात खबर अपराजिता सम्मान समारोह में समाज की 16 महिलाओं को अपराजिता सम्मान से सम्मानित किया गया.
इन्हें पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल ने सम्मानित किया.
सम्मान के तौर पर इन महिलाओं को शॉल व स्मृति चिह्न प्रदान किया गया.
इनमें राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, तीरंदाज मधुमिता समेत अन्य शामिल थीं. मौके पर विमल अग्रवाल, रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.
