रांची. रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की बैठक में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने और संगठन में एकजुटता के साथ चुनाव में कार्य करने पर चर्चा हुई.
बैठक में पार्टी के प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि वर्तमान में देश में मोदी सरकार तानाशाही कर रही है. इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को रोकना बहुत जरूरी है. चुनाव में एकजुटता के साथ हर स्तर से कांग्रेस प्रत्याशियों को सहयोग कर जीत सुनिश्चित करने का काम करे.
डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि झारखंड में पिछड़ा वर्ग 27 प्रतिशत आरक्षण के लिए लगातार संघर्षरत रहा है. सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है. रांची जिला कमेटी ओबीसी के अध्यक्ष विनोद साहू ने कहा कि जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी होनी चाहिए.
बैठक में जगदीश साहू, प्रभात कुमार, अशोक गुप्ता, कन्हैया सिंह, संजय कुमार साहू, जगदीश महतो, रघुवीर साहू, शबाना हुसैन, बिमला देवी, सिकंदर महतो, हलधर साहू, नितिश पांडेय, केदार पासवान, राजेश चंद्र राजू, काबुल दास, मनोज समेत अन्य उपस्थित थे.
