रांची : गोंदा थाना में भाजपा के रांची महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, गोंदा मंडल अध्यक्ष राम लगन राम सहित 26 पदाधिकारियों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है़ प्राथमिकी हेहल अंचल के राजस्व उपनिरीक्षक नजमुल होदा के बयान पर दर्ज किया गया है़
प्राथमिकी दर्ज करते हुए मिनी ट्रक, उस पर लगा बैनर-पोस्टर व लाउडस्पीकर को जब्त कर लिया गया है़ उस वाहन में भाजपा जन सहायता रथ, स्वच्छ भारत अभियान गोंदा मंडल लिखा हुआ है़
वाहन में भाजपा का पोस्टर व बैनर भी लगा हुआ है़ इसे आचार संहिता का उल्लंघन मान कर प्राथमिकी दर्ज की गयी़ जिन 26 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, उसमें किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह बबलू, कार्यक्रम संयोजक बलराम सिंह, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष संदीप सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सरफराज अख्तर सहित कई पदाधिकारियों के नाम शामिल है़ं
