रांची : छत से गिरा मजदूर, मौत

रांची : रातू रोड के अलकापुरी स्थित गायत्री मंदिर के समीप डॉ डीडी श्रीवास्तव के नवनिर्मित तीन मंजिला मकान से गिर कर मजदूर सुकरा एक्का(40 वर्ष ) की मौत हो गयी़ सूचना मिलते ही सुखदेवनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के भाई के बयान लेने के बाद शव का पंचनामा किया़ इसके बाद शव […]

रांची : रातू रोड के अलकापुरी स्थित गायत्री मंदिर के समीप डॉ डीडी श्रीवास्तव के नवनिर्मित तीन मंजिला मकान से गिर कर मजदूर सुकरा एक्का(40 वर्ष ) की मौत हो गयी़ सूचना मिलते ही सुखदेवनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के भाई के बयान लेने के बाद शव का पंचनामा किया़
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा़ घटना बुधवार शाम 7:30 बजे की है़ बताया जाता है कि सुकरा तीन मंजिला मकान की ढलाई के लिए सेंटरिंग में लगा बल्ली खोल रहा था, उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >