रांची : कार्यकर्ता आचार संहिता का पालन करें : झामुमो

रांची : झामुमो केंद्रीय कार्यालय में मंगलवार को बैठक हुई. इसमें कहा गया कि झामुमो कार्यकर्ता आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करें. आचार संहिता उल्लंघन की कोई भी घटना नहीं हो पाये. इसका कार्यकर्ता पूरा ख्याल रखें. रांची जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम ने बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में जगन्नाथपुर व विभिन्न जगहों के […]

रांची : झामुमो केंद्रीय कार्यालय में मंगलवार को बैठक हुई. इसमें कहा गया कि झामुमो कार्यकर्ता आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करें. आचार संहिता उल्लंघन की कोई भी घटना नहीं हो पाये. इसका कार्यकर्ता पूरा ख्याल रखें. रांची जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम ने बैठक की अध्यक्षता की.
बैठक में जगन्नाथपुर व विभिन्न जगहों के लोगों ने आकर जिलाध्यक्ष से झामुमो से जुड़ने का निवेदन किया. जिलाध्यक्ष ने आदर्श आचार संहिता का पालन करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर जिला सचिव अंतू तिर्की, अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय महासचिव परमिंदर सिंह नामधारी, झारखंड बुद्धिजीवी मोर्चा के अध्यक्ष डॉ हेमलाल मेहता, सुजीत उपाध्याय, मीडिया प्रभारी वसीम खान, सोहेल अंसारी आिद उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >