रांची : रिम्स में भर्ती सिलवानुस डुंगडुंग से मिलने पहुंचे हेमंत और बाउरी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी बारी-बारी से सोमवार को रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सिलवानुस डुंगडुंग से मिलने पहुंचे. दोनों ने ही अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप और इलाज कर रहे न्यूरो के विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार से उनके […]

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी बारी-बारी से सोमवार को रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सिलवानुस डुंगडुंग से मिलने पहुंचे. दोनों ने ही अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप और इलाज कर रहे न्यूरो के विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया को बताया कि सिलवानुस डुंगडुंग के घायल होने की सूचना उन्हें 24 मार्च को ही मिली थी, लेकिन व्यस्तता के कारण मिलने नहीं आ सके थे. हमारा उनके साथ भावनात्मक जुड़ाव है. वह लंबे समय तक हमारे पड़ोसी भी रहे हैं. उन्होंने कहा कि रिम्स में उनको बेहतर इलाज मिल रहा है. सीमित संसाधन के बावजूद भी रिम्स के डॉक्टर अच्छा इलाज कर रहे हैं.
राज्य से बाहर ले जाने की जरूरत हुई, ताे भेजा जायेगा : पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी से मिलने पहुंचे राज्य के खेलकूद मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि जब उन्हें सिलवानुस डुंगडुंग के दुर्घटना की जानकारी हुई, तब से उनकी पूरी तरह से मदद की जा रही है.
चुनाव का माहौल चल रहा है, इसलिए आने में थोड़ी देर हो गयी. रांची पहुंचते ही सबसे पहले मैं श्री डुंगडुंग से मिलने आया हूं. उनका स्वास्थ्य बेहतर हुआ है. कहा कि अगर उनको राज्य से बाहर इलाज की जरूरत है, तो उन्हें भेजा जायेगा. हालांकि, डॉक्टरों ने इसकी जरूरत नहीं बतायी है.
सीटी स्कैन सामान्य, स्थिति स्थिर
रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सिलवानुस डुंगडुंग का सोमवार को सीटी स्कैन कराया गया है, जिसमें सब सामान्य पाया गया है.
डाॅ अनिल कुमार ने बताया कि पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जिसके इलाज के लिए हड्डी विभाग के डॉक्टरों से परामर्श लिया जा रहा है. वह पहले से बेहतर हुए हैं. समझ आ गयी है. खाना शुरू कर दिये हैं. पहली सीटी स्कैन में थोड़ा क्लॉट आया था, लेकिन दाेबार की रिपोर्ट वैसी ही है. दो से तीन दिन में सुधार होने पर घर भेज दिया जायेगा.
दुमका की महिला को हेमंत ने कराया भर्ती
दुमका निवासी 40 वर्षीय महिला सुशाना टुडू सोमवार को रिम्स में इलाज के लिए आयी थी. वह अपने परिजन के साथ स्त्री रोग विभाग के ओपीडी के बाहर बैठी थी.
पेट में दर्द की वजह से वह कराह रही थी और परिजन उसे भर्ती कराने को लेकर परेशान थे. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सिलवानुस डुंगडुुंग से मिलने के लिए रिम्स पहुंचे. उन्हें सुशाना टुडू के बारे में पता चला. श्री सोरेन तत्काल स्त्री रोग विभाग के ओपीडी में पहुंचे और मरीज की स्थिति की जानकारी ली. श्री सोरेन ने रिम्स अधीक्षक से महिला का भर्ती कराने का आग्रह किया, जिसके बाद उसे भर्ती करा दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >