रांची़ : क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर की एक लाख रुपये की ठगी

रांची़ : सदर थाना क्षेत्र के बांधगाड़ी दीपाटोली निवासी डॉ रामनाथ राम के बैंक खाते से साइबर अपराधियों द्वारा एक लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है. मामले में रविवार को उनकी शिकायत पर सदर थाना में फोन नंबर धारक अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. डॉ राम के […]

रांची़ : सदर थाना क्षेत्र के बांधगाड़ी दीपाटोली निवासी डॉ रामनाथ राम के बैंक खाते से साइबर अपराधियों द्वारा एक लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है. मामले में रविवार को उनकी शिकायत पर सदर थाना में फोन नंबर धारक अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
डॉ राम के अनुसार उन्होंने एसबीआइ कोकर ब्रांच से क्रेडिट कार्ड लिया था. उन्हें 28 फरवरी को दिन के 4.30 बजे फोन आया. फोन करनेवाले ने पूछा कि आपको क्रेडिट कार्ड यूज करने में दिक्कत तो नहीं हो रही है. जब डॉ राम ने कहा कि उन्हें क्रेडिट कार्ड यूज नहीं करना है. तब फोन करनेवाले ने कहा कि क्रेडिट कार्ड बंद करने के लिए क्रेडिट कार्ड का नंबर दीजिए.
क्रेडिट कार्ड का नंबर लेने के बाद कहा कि आपके मोबाइल पर एसएमएस आयेगा, वह बता दीजिएगा. इसके बाद साइबर अपराधी ने उनके खाते से दो बार में कुल एक लाख रुपये निकाल लिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >