रांची : 159 शिकायतें आयीं, 156 का किया गया निष्पादन

रांची : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता की शिकायत करने के लिए जारी किये गये मोबाइप ऐप सी-विजिल पर 23 मार्च से अब तक 159 शिकायतें दर्ज की गयी थीं. इनमें से 156 का निष्पादन कर दिया गया है. इनमें से 44 मामलों को सही पाया गया. राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी […]

रांची : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता की शिकायत करने के लिए जारी किये गये मोबाइप ऐप सी-विजिल पर 23 मार्च से अब तक 159 शिकायतें दर्ज की गयी थीं. इनमें से 156 का निष्पादन कर दिया गया है.
इनमें से 44 मामलों को सही पाया गया. राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार चौबे ने बताया कि कोई भी व्यक्ति सी-विजिल एेप पर किसी प्रत्याशी या राजनीतिक दलों के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करा सकता है.
ऐप पर संबंधित एक फोटो या अधिकतम दो मिनट का वीडियो भी अपलोड किया जा सकता है. शिकायतों पर 100 मिनट के अंदर संज्ञान लेते हुए निपटारा किया जाता है. श्री चौबे ने बताया कि जानकारी के अभाव में बहुत लोग सी-विजिल पर मतदाता सूची, फोटो पहचान पत्र और मतदान केंद्र आदि से संबंधित शिकायत भी डाल रहे हैं.
सी-विजिल ऐप पर आयी जिलावार शिकायतों की संख्या
जिला शिकायतें
बोकारो 4
चतरा 00
देवघर 10
धनबाद 08
दुमका 10
पू सिंहभूम 17
गढ़वा 00
गिरिडीह 06
गोड्डा 06
गुमला 06
हजारीबाग 12
जामताड़ा 01
खूंटी 03
कोडरमा 02
लातेहार 06
लोहरदगा 02
पाकुड़ 06
पलामू 11
रामगढ़ 00
रांची 45
साहेबगंज 00
सरायकेला-खरसावां 02
सिमडेगा 01
प सिंहभूम 01
कुल 159

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >