रांची : धर्म परिवर्तन कर शादी कराने का आरोप

रांची : झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति धुर्वा ने कांके निवासी एक युवक का जबरन धर्म परिवर्तन करा कर एक युवती से शादी कराने का आरोप लगाया है. मामले की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गयी है. पुलिस ने इस मामले से जिला प्रशासन के अधिकारियों को अवगत करा दिया है. पुलिस और […]

रांची : झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति धुर्वा ने कांके निवासी एक युवक का जबरन धर्म परिवर्तन करा कर एक युवती से शादी कराने का आरोप लगाया है. मामले की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गयी है. पुलिस ने इस मामले से जिला प्रशासन के अधिकारियों को अवगत करा दिया है. पुलिस और जिला प्रशासन ने मामले की संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है.
युवक ने आरंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसने अपनी इच्छा से पहले कोर्ट मैरेज की थी. उसने अपना धर्म नहीं बदला है. इधर, मामले में केंद्रीय युवा सरना विकास समिति के अध्यक्ष सोमा उरांव ने कहा कि मामला सीधे-सीधे धर्म परिवर्तन का है. पुलिस का कहना है कि जांच में धर्म परिवर्तन से संबंधित आरोप की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >