रांची : बाइक सवार ने महिला से पर्स छीना, गिरने से महिला हुई घायल

रांची : कचहरी के समीप रेडियम रोड के एक नर्सिंग होम के समीप शनिवार की रात 8:30 बजे महिला सोनी देवी से बाइक सवार दो अपराधियों ने पर्स छीन लिया और फरार हो गये. इससे पहले विरोध करने पर अपराधियों ने महिला को धक्का दे दिया, जिससे गिर कर वह घायल हो गयी. महिला ने […]

रांची : कचहरी के समीप रेडियम रोड के एक नर्सिंग होम के समीप शनिवार की रात 8:30 बजे महिला सोनी देवी से बाइक सवार दो अपराधियों ने पर्स छीन लिया और फरार हो गये. इससे पहले विरोध करने पर अपराधियों ने महिला को धक्का दे दिया, जिससे गिर कर वह घायल हो गयी. महिला ने इस संबंध में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पर्स में तीन हजार रुपये, मोबाइल व एटीएम कार्ड होने की बात बतायी गयी है. पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भरती कराया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >