रांची : अधिकारी चुनाव मोड में आ जायें, निर्देश ससमय पूरा करें: डीसी

रांची : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर उपायुक्त राय महिमापत रे की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई. उन्होंने कोषांगों के वरीय प्रभारियों व नव पदस्थापित अधिकारियों से कहा कि सारे लोग चुनाव के मोड में आ जायें और दिये गये कार्यों को ससमय पूरा करें. यह भी कहा कि मतदान केंद्रों का अविलंब […]

रांची : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर उपायुक्त राय महिमापत रे की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई. उन्होंने कोषांगों के वरीय प्रभारियों व नव पदस्थापित अधिकारियों से कहा कि सारे लोग चुनाव के मोड में आ जायें और दिये गये कार्यों को ससमय पूरा करें. यह भी कहा कि मतदान केंद्रों का अविलंब भौतिक सत्यापन करवा लें.
साथ ही आवश्यकता के अनुसार स्थल परिवर्तन का प्रतिवेदन जल्द भेजना सुनिश्चित करें. पोलिंग बूथ की संख्या को बढ़ाने के लिए भी रिपोर्ट ससमय भेजें. उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी के साथ शीघ्र बैठक कर मतदान केंद्र के स्थल परिवर्तन के कारणों की जानकारी दें.
वर्नेबिलिटी मैपिंग की रिपोर्ट शीघ्र ही उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बीडीओ व सीओ से कहा कि पांच मार्च तक हर हाल में रिपोर्ट जमा कर दें.बैठक में अवधेश पांडेय ने प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी. बैठक में अखलेश कुमार सिन्हा, रविशंकर, विपिन बिहारी, श्वेता वेद, प्रभात शंकर, प्रियंका श्रीवास्तव सहित कोषांगों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, सीओ व बीडीओ उपस्थित थे.
वीआइपी वोटर की सूची बनायें: उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में वीआइपी वोटर होंगे, उनकी सूची जल्द तैयार कर लें. उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप, शिक्षण संस्थानों से वोटराें को वीआइपी सूची में शामिल करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >