रांची़ : 64 हजार नकद, 29 मोबाइल लूट मामले में चार गिरफ्तार

रांची़ : जगन्नाथपुर पुलिस ने ओवरिया रोड स्थित नव निर्मित अपार्टमेंट में कार्यरत मजदूरों से हथियार के बल पर 64 हजार नकद व 29 मोबाइल लूटने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चारों सदस्यों को गिरफ्तार किया है़ इनमें अजय उरांव,ओम प्रकाश उर्फ ओपी, राजकुमार उर्फ राजा एवं रवि शामिल हैं. इनके पास से 14 […]

रांची़ : जगन्नाथपुर पुलिस ने ओवरिया रोड स्थित नव निर्मित अपार्टमेंट में कार्यरत मजदूरों से हथियार के बल पर 64 हजार नकद व 29 मोबाइल लूटने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चारों सदस्यों को गिरफ्तार किया है़ इनमें अजय उरांव,ओम प्रकाश उर्फ ओपी, राजकुमार उर्फ राजा एवं रवि शामिल हैं. इनके पास से 14 मोबाइल व रुपये बरामद हुए.
हटिया डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि 18 फरवरी को गिरोह के सदस्यों ने 38 हजार नकद व 23 मोबाइल तथा 26 फरवरी को 26 हजार नकद व छह मोबाइल लूट लिये थे. इस संबंंध में जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी़ हटिया डीएसपी ने बताया कि सबसे पहले चांदनी चौक हटिया निवासी अजय उरांव को उठाया गया. उसकी निशानदेही पर चुटिया निवासी ओम प्रकाश उर्फ ओपी, न्यू कॉलोनी जगन्नाथपुर निवासी राजकुमार उर्फ राजा एवं रवि को उठाया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >