रांची : चार आइपीएस का तबादला, गुमला के नये एसपी बने अंजनी

रांची : राज्य सरकार ने चार आइपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है. मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात विशेष शाखा के एसपी अंजनी कुमार झा को गुमला का एसपी बनाया गया है. वहीं गुमला के एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को एंटी करप्शन ब्यूरो का एसपी बनाया गया है. जबकि एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी कार्तिक […]

रांची : राज्य सरकार ने चार आइपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है. मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात विशेष शाखा के एसपी अंजनी कुमार झा को गुमला का एसपी बनाया गया है. वहीं गुमला के एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को एंटी करप्शन ब्यूरो का एसपी बनाया गया है. जबकि एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी कार्तिक एस को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है. वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आनंद प्रकाश को विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >