रांची : आयकर सर्वे में करोड़ों के कर वंचना का मामला पकड़ में आया

रांची : डॉ रमा शर्मा व डॉ प्रेम कुमार के ठिकानों पर सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है. सर्वे के दौरान दोनों ही डॉक्टरों की संस्थाआें द्वारा कर वंचना किये जाने का मामला पकड़ में आया है़ डॉ प्रेम कुमार के ठिकानों पर हुए सर्वे में पिछले तीन वर्षों के दौरान पांच करोड़ […]

रांची : डॉ रमा शर्मा व डॉ प्रेम कुमार के ठिकानों पर सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है. सर्वे के दौरान दोनों ही डॉक्टरों की संस्थाआें द्वारा कर वंचना किये जाने का मामला पकड़ में आया है़
डॉ प्रेम कुमार के ठिकानों पर हुए सर्वे में पिछले तीन वर्षों के दौरान पांच करोड़ से अधिक के कर वंचना का पता चला है़ डॉ रमा शर्मा द्वारा भी करीब दो करोड़ कर वंचना का मामला सामने आया है़ दाेनों ही संस्थाओं में ओपीडी में मरीजों की दर्ज संख्या को आयकर विभाग ने कम माना है़
मरीजों से पूछताछ के दौरान जो जानकारी मिली है, उसके हिसाब से बिल में काफी कम राशि दिखायी गयी है़ इन तथ्यों के मद्देनजर आयकर विभाग ने दोनों ही डाॅक्टरों का एसेसमेंट करने के बाद टैक्स और दंड की राशि निर्धारित करने का फैसला किया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >