रांची सीनेट चुनाव : एफिलिएटेड कॉलेजों में पड़े वोट

रांची : रांची विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव के अंतर्गत सोमवार को विवि के एफिलिएटेड कॉलेजों में वोट डाले गये. 16 कॉलेजों के 645 वोटरों में 441 ने अपने मतों का प्रयोग किया. इसमें सबसे अधिक वोट रिम्स में डाले गये, वहीं सबसे कम वोट मौलाना आजाद कॉलेज में पड़े. इसके अलावा संत जेवियर, गोस्सनर, निर्मला, सीएन […]

रांची : रांची विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव के अंतर्गत सोमवार को विवि के एफिलिएटेड कॉलेजों में वोट डाले गये. 16 कॉलेजों के 645 वोटरों में 441 ने अपने मतों का प्रयोग किया.
इसमें सबसे अधिक वोट रिम्स में डाले गये, वहीं सबसे कम वोट मौलाना आजाद कॉलेज में पड़े. इसके अलावा संत जेवियर, गोस्सनर, निर्मला, सीएन लॉ कॉलेज, सिल्ली कॉलेज, एसके बेग कॉलेज, एसजीएम कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों के शिक्षकों ने अपने मतों का प्रयोग किया. रिम्स में कुल 140 वोटर थे, जिनमें केवल 78 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >