रांची : महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

रांची : मधुकम में एसएचजी ग्रुप की महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम में महिला समूह की प्रमुख चिंता देवी ने महिला सशक्तीकरण के लिए चलायी जा रही योजनाओं की सराहना की. नगर विकास […]

रांची : मधुकम में एसएचजी ग्रुप की महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय मुख्य रूप से उपस्थित थे.
कार्यक्रम में महिला समूह की प्रमुख चिंता देवी ने महिला सशक्तीकरण के लिए चलायी जा रही योजनाओं की सराहना की. नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने महिला समूह को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कौशल विकास से जुड़ने का निर्देश दिया. डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने महिला सम्मान के लिए आर्थिक स्वावलंबन को जरूरी बताया.
कार्यक्रम के उपरांत मंत्री, डिप्टी मेयर व भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय कुमार जायसवाल ने जरूरतमंद गरीब, बुजुर्ग, महिला एवं पुरुषों के बीच सैकड़ों कंबल का वितरण किया. इस अवसर पर संजीव कुमार चौधरी, राजकुमार जायसवाल, पुष्पा देवी, वीणा देवी, सरस्वती देवी, रुक्मिणी देवी, गीता देवी, मंजू देवी आदि उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >