रांची : बोकारो, हजारीबाग व रामगढ़ में बिछेगी गैस पाइपलाइन

रांची : इंडिया अॉयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइओसीएल) ने बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है. इस काम के लिए आइओसीएल को पथ निर्माण, वन विभाग, जल संसाधन विभाग से कुछ जगहों पर एनओसी की जरूरत है. इसके लिए उद्योग सचिव के साथ आइओसीएल […]

रांची : इंडिया अॉयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइओसीएल) ने बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है. इस काम के लिए आइओसीएल को पथ निर्माण, वन विभाग, जल संसाधन विभाग से कुछ जगहों पर एनओसी की जरूरत है.
इसके लिए उद्योग सचिव के साथ आइओसीएल के अधिकारियों की बैठक भी हुई. उद्योग सचिव ने 12 फरवरी को वन विभाग, जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने की बात कही. बैठक में एनओसी के मुद्दे पर फैसला लिया जायेगा. सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के तहत घरों तक पाइपलाइन के जरिये कुकिंग गैस की आपूर्ति की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >