रांची : सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें 20 सूत्री पदाधिकारी : सीएम रघुवर दास

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गांव, गरीब और किसान के कल्याणार्थ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता रही है. पिछले चार वर्षों में राज्य में उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर में बिजली कनेक्शन पहुंचाने इत्यादि जन […]

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गांव, गरीब और किसान के कल्याणार्थ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता रही है.
पिछले चार वर्षों में राज्य में उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर में बिजली कनेक्शन पहुंचाने इत्यादि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रतिबद्धता के साथ लागू किया गया है. मुख्यमंत्री गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित 20 सूत्री प्रदेश/जिला एवं प्रखंड कार्यालय समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे.
श्री दास ने कहा कि राज्य में गरीब, आदिवासी, दलित, पीड़ित परिवार सहित सभी वर्गों के लोगों को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले यह सुनिश्चित करना हम सबका लक्ष्य होना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 5000 रु की अनुदान राशि कृषि कार्य के लिए उपलब्ध करा रही है.
वैसे किसान जिनके पास पांच एकड़ अथवा उससे कम कृषि भूमि है, उन्हें अनुदान राशि का लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री ने प्रदेश जिला एवं प्रखंड से पहुंचे 20 सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संबंधित लोगों से अपील किया कि सरकार की योजनाओं को प्रतिबद्धता के साथ गांव गरीब और किसान के बीच लागू करें. बैठक में कृषि सचिव पूजा सिंघल, खाद्य अापूर्ति सह समाज कल्याण सचिव अमिताभ कौशल, राज्य 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष राकेश प्रसाद, जिला एवं प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष व उपाध्यक्ष उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >