रांची़ : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा की है, जो लोकसभा चुनाव में झारखंड से पार्टी प्रत्याशियों के चयन को अंतिम रूप देगी. प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी से पार्टी प्रत्याशियों की अनुशंसा झारखंड प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति करेगी, जिसका गठन किया जा चुका है.
स्क्रीनिंग कमेटी में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार एवं मैनुल हक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल को शामिल किया गया है. श्री शाहदेव ने बताया कि 20 फरवरी तक प्रदेश चुनाव समिति अनुशंसित नामों की स्क्रूटनी कर केंद्रीय चुनाव समिति को समर्पित करेगी. जिला कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव पर प्रदेश चुनाव समिति विचार करेगी.
