रांची: राज्यपाल डॉ सैयद अहमद ने बुधवार को अपने विवेकानुदान मद से जरूरतमंदों को राशि उपलब्ध करायी है. राज्यपाल ने राजभवन में 20 लोगों में दो लाख 60 हजार रुपये का वितरण किया. इनमें गरीबों को अपने बच्चों को शिक्षा .
दिलाने के लिए लगभग 10 हजार रुपये उपलब्ध कराये गये.
कैंसर रोग, हृदय रोग, किडनी रोग से ग्रसित लोगों को भी 10 से 25 हजार रुपये दिये गये. कई गरीब परिवार को बेटी की शादी के लिए भी पांच से 10 हजार रुपये दिये गये. विवेकानुदान मद के लिए कुल 28 लोगों का चयन किया गया. इनके बीच कुल तीन लाख 25 हजार रुपये वितरित करने थे. आठ लोग आज अनुपस्थित थे. उन्हें बाद में राशि दी जायेगी.
