रातू थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में गैस सिलिंडर चोरी की सूचना मिली है.
By CHANDRASHEKHAR UPADHEY | Updated at :
रांची.
रातू थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में गैस सिलिंडर चोरी की सूचना मिली है. बुधवार को अल सुबह रवि स्टील स्थित दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल गली वृंदावन रोड नंबर-4 के एक मकान में सीढ़ी पर रखा एलपीजी गैस सिलिंडर की चोरी कर ली गयी. जानकारी के अनुसार चोर स्कूटी से आया था और सिलिंडर लेकर फरार हो गया. पूरी घटना पास के मोहन साव के किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. जिसमें चोर का चेहरा भी दिख रहा है. चोरी को लेकर पीड़िता बेबी सिन्हा ने रातू थाना में आवेदन देकर सिलिंडर बरामदगी की गुहार लगायी है. स्थानीय लोगों के अनुसार इससे पहले सितंबर 2025 में भी इसी इलाके में बेबी देवी समेत आसपास के घरों से कई गैस सिलिंडर चोरी हो चुके हैं. लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है. पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की गयी है.