रांची : सेविका और सहायिका की चयन प्रक्रिया आज से

रांची : रांची जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सेविका व सहायिकाओं के रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया चार फरवरी से शुरू होगी. चयन प्रक्रिया 27 फरवरी तक चलेगी. सेविका के 50 और सहायिका के 52 पदों पर आमसभा के माध्यम से नियुक्ति की जायेगी. कांके में पतरातू, फुटकल टोली, बालू और मेदी आंगनबाड़ी […]

रांची : रांची जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सेविका व सहायिकाओं के रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया चार फरवरी से शुरू होगी. चयन प्रक्रिया 27 फरवरी तक चलेगी. सेविका के 50 और सहायिका के 52 पदों पर आमसभा के माध्यम से नियुक्ति की जायेगी.
कांके में पतरातू, फुटकल टोली, बालू और मेदी आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सहायिका का चयन होना है. दूसरे चरण में रातू, मांडर, लापुंग, बुढ़मू, बेड़ो, इटकी, नामकुम, तमाड़, रांची सदर, चान्हो, बुंडू व अनगड़ा आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सेविका और सहायिका का चयन होगा. दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 व अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है.
उम्मीदवारों को चयन स्थल पर शैक्षणिक, आवास, जाति व उम्र का मूल दस्तावेज लेकर जाना होगा. स्वअभिप्रमाणित दो पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर जाना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >