रांची : बानो स्टेशन मास्टर की मौत के मामले में चार पर हत्या का केस

रांची : बानो के स्टेशन मास्टर सतीश भगत की पत्नी राज लक्ष्मी बाड़ा ने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी जीआरपी हटिया थाना में पोर्टर उत्तम कुमार, नवीन कुमार यादव, टिकट काटने वाले (प्राइवेट) रविकांत ठाकुर व टिकट एजेंट दिलीप कुमार गुप्ता पर दर्ज करायी गयी […]

रांची : बानो के स्टेशन मास्टर सतीश भगत की पत्नी राज लक्ष्मी बाड़ा ने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्राथमिकी जीआरपी हटिया थाना में पोर्टर उत्तम कुमार, नवीन कुमार यादव, टिकट काटने वाले (प्राइवेट) रविकांत ठाकुर व टिकट एजेंट दिलीप कुमार गुप्ता पर दर्ज करायी गयी है़
ज्ञात हो कि स्टेशन मास्टर सतीश भगत का शव छह जून 2018 को रेलवे ट्रैक पर मिला था़ उस समय यूडी का केस दर्ज किया गया था़ हत्या का संदेह होने पर राज लक्ष्मी बाड़ा रेल एसपी से मिलीं और बताया कि उनके पति की हत्या हुई है. इसलिए इस मामले की फिर से जांच की जाये. एसपी ने उनकी बात पर गौर करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया.
उन्होंने प्राथमिकी में कहा है कि पति की हत्या के कुछ दिन बाद 13 जुलाई को बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी गयी थी़ प्राथमिकी में राज लक्ष्मी बाड़ा में ने कहा कि मेरे पति की हत्या चाकू से गला काट कर की गयी थी. उसे दुर्घटना का रूप देने के लिए गर्दन को रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया था़
उन्होंने कहा कि जब मैं सामान लाने बानो गयी थी, तो मेरे पति का बैग व जरूरी सामान फेंका हुआ था़ राजलक्ष्मी ने आरोप लगाया है कि उत्तम कुमार, नवीन कुमार यादव, रविकांत ठाकुर व दिलीप कुमार गुप्ता ने दुश्मनी निकालने के लिए मेरे पति की हत्या कर दी. उन्होंने रेल पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >