रांची : सोलर रूफ टॉप के लिए सुनवाई 31 को

रांची : झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग सोलर रूफ टॉप और नेट मीटरिंग रेगुलेशन 2015 में संशोधन पर 31 जनवरी को पुराना हजारीबाग रोड स्थित होटल मैपल वुड में सुनवाई करेगा. इसमें कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है. संशोधन का प्रारूप आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है. गौरतलब है कि नये […]

रांची : झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग सोलर रूफ टॉप और नेट मीटरिंग रेगुलेशन 2015 में संशोधन पर 31 जनवरी को पुराना हजारीबाग रोड स्थित होटल मैपल वुड में सुनवाई करेगा. इसमें कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है.
संशोधन का प्रारूप आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है. गौरतलब है कि नये संशोधन के तहत घर की छत पर लगे सोलर पावर प्लांट से उत्पादित बिजली को प्रति यूनिट 3.80 रुपये दर पर बेचा जा सकेगा. वर्तमान में निजी उपयोग के लिए घर की छत पर उत्पादित सौर ऊर्जा जेबीवीएनएल को 50 पैसे प्रति यूनिट की दर से बेचने की व्यवस्था है. आयोग आमलोगों के लिए टैरिफ बना रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >