रांची : झाप्रसे अफसर आज से विधि व्यवस्था का करेंगे बहिष्कार

16 से 20 तक काला बिल्ला लगायेंगे, वर्क टू रूल पर रहेंगे सभी अधिकारी रांची : झारखंड प्रशासनिक सेवा के अफसर 16 जनवरी से विधि व्यवस्था का बहिष्कार करेंगे. 16 जनवरी से 20 जनवरी तक वे काला बिल्ला लगायेंगे और वर्क टू रूल पर रहेंगे. साथ ही विधि व्यवस्था से जुड़े कार्यों में भाग नहीं […]

16 से 20 तक काला बिल्ला लगायेंगे, वर्क टू रूल पर रहेंगे सभी अधिकारी
रांची : झारखंड प्रशासनिक सेवा के अफसर 16 जनवरी से विधि व्यवस्था का बहिष्कार करेंगे. 16 जनवरी से 20 जनवरी तक वे काला बिल्ला लगायेंगे और वर्क टू रूल पर रहेंगे. साथ ही विधि व्यवस्था से जुड़े कार्यों में भाग नहीं लेंगे.
इस तरह झारखंड प्रशासनिक सेवा के कोई भी अफसर अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, एडीएम सहित अन्य अफसर विधि व्यवस्था का काम नहीं करेंगे. 17 जनवरी से विधानसभा की शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है. अफसरों ने कहा कि इसमें भी वे विधि व्यवस्था का काम नहीं करेंगे. अफसरों ने कहा कि अंचलाधिकारी-प्रखंड विकास पदाधिकारी भी विधानसभा के सवालों के जवाब तैयार नहीं करेंगे.
झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राम कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में छह दिन पहले हुई बैठक में यह निर्णय हो गया था. श्री सिन्हा ने कहा कि अगर इस चार दिन में उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, सरकार से सकारात्मक वार्ता नहीं होती है, तो 20 जनवरी को इस सेवा के सारे पदाधिकारियों की आम सभा होगी. इसमें आगे की रणनीति तैयार की जायेगी. इसके तहत सारे अफसर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >