रांची : महिला किसानों ने इजरायल में देखी खेती

रांची : झारखंड की महिला किसान इजरायल पहुंच गयी हैं. मंगलवार को महिला किसानों की इजरायल के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. इसमें किसानों को इजरायल में खेती के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गयी. उनको बताया गया कि इजरायल में खेती किसानों का महत्वपूर्ण पेशा है. इसमें महिलाएं भी हिस्सा […]

रांची : झारखंड की महिला किसान इजरायल पहुंच गयी हैं. मंगलवार को महिला किसानों की इजरायल के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. इसमें किसानों को इजरायल में खेती के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गयी. उनको बताया गया कि इजरायल में खेती किसानों का महत्वपूर्ण पेशा है.
इसमें महिलाएं भी हिस्सा लेती हैं. यहां की महिला किसानों के उत्पाद कई देशों में भेजे जाते हैं. महिला किसानों की टीम इजरायल में खेती का नया तौर-तरीका देखने खेतों में भी गयी. किसानों ने खेती की नयी तकनीकी के बारे में अपनी उत्सुकता जाहिर की.
इसके उपयोग की विधि को भी समझने की कोशिश की. महिलाओं किसानों का 24 सदस्यीय दल इजरायल गया हुअा है. इस टीम का नेतृत्व रामगढ़ की उपायुक्त बी राजेश्वरी कर रही हैं. इसमें तीन जिलों के उप विकास आयुक्त और एक जिला मत्स्य पदाधिकारी भी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >