रांची : रिम्स गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं सोमवार को एक बार फिर रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह से मिलने पहुंचीं. उन्होंने निदेशक से कहा कि हॉस्टल के बाहर अब तक सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा.
ऐसे में वे अब भी असुरक्षित महसूस करती हैं. निदेशक ने छात्राओं को बताया कि कुछ छात्राें को चिह्नित किया गया था, जिन्होंने माफी भी मांगी है. इसपर छात्राओं ने कहा : सिर्फ मांफी मांगने से काम नहीं चलेगा. दोषी छात्राें पर कार्रवाई की जानी चाहिए. इस पर निदेशक ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा हर जगह लगाना संभव नहीं है. आपको भी अपने स्तर से सुरक्षा का इंतजाम करना होगा.
सीसीटीवी तो शीघ्र ही लगा दिया जायेगा. छात्रों पर जहां तक कार्रवाई की बात है, तो वह भी की जायेगी. इसके बाद छात्राएं चली गयीं. गौरतलब है कि गर्ल्स हॉस्टल के तीन छात्रों ने हंगामा किया था. गर्ल्स हॉस्टल में प्रवेेश करने का प्रयास किया था. इसकी शिकायत गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन ने रिम्स निदेशक से की थी. छात्राओं का एक प्रतिनिधिमंडल रिम्स निदेशक से मिला था.
