इजरायल रवाना हुईं महिला किसान, 18 जनवरी को लौटेंगी रांची

रांची : 24 महिला किसानों का दल सोमवार को इजरायल के लिए रवाना हुआ. महिलाएं सुबह में रांची से दिल्ली गयीं. फिर शाम चार बजे दिल्ली से इजरायल के लिए रवाना हो गयीं. किसानों के साथ पांच अधिकारी भी इजरायल गये हैं. महिलाओं की 15 जनवरी का इजरायल सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग […]

रांची : 24 महिला किसानों का दल सोमवार को इजरायल के लिए रवाना हुआ. महिलाएं सुबह में रांची से दिल्ली गयीं. फिर शाम चार बजे दिल्ली से इजरायल के लिए रवाना हो गयीं. किसानों के साथ पांच अधिकारी भी इजरायल गये हैं.
महिलाओं की 15 जनवरी का इजरायल सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग होगी. तीन से पांच बजे तक फील्ड विजिट होगा. 16 जनवरी काे भी फील्ड विजिट के साथ-साथ इजरायल की महिला कृषक और उद्यमियों के साथ वार्ता होगी. 17 जनवरी को 10 से एक बजे तक महिलाओं का फील्ड विजिट है. फील्ड विजिट के बाद महिलाएं दिल्ली लौट आयेंगी. 18 जनवरी को महिला किसान दिल्ली से रांची लौटेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >