इचाक : ठंड से इचाक व रमना में एक-एक की मौत

इचाक : प्रखंड के कुरहा गांव में ठंड से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत सूचना है. मृतक का नाम विमल महतो (55) है. ज्ञात हो कि इचाक में ठंड ने अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. मृतक विमल महतो मुखिया जमींदार प्रसाद के चाचा थे. मुखिया ने बताया कि सुबह जगते वक्त […]

इचाक : प्रखंड के कुरहा गांव में ठंड से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत सूचना है. मृतक का नाम विमल महतो (55) है. ज्ञात हो कि इचाक में ठंड ने अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. मृतक विमल महतो मुखिया जमींदार प्रसाद के चाचा थे. मुखिया ने बताया कि सुबह जगते वक्त वह ठीक थे. शौच से आने के बाद घबराहट महसूस हुई. घर वाले कुछ समझ पाते, इससे पूर्व उनकी मौत हो गयी.
इलाज के दौरान हो गयी मौत : रमना. रमना थाना क्षेत्र के मड़वनिया गांव निवासी 50 वर्षीय नंदू बियार की मौत ठंड लगने से हो गयी़ जानकारी के अनुसार ठंड लगने के कारण उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था़ जहाँ से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया़ मेदिनीनगर ले जाने के दौरान रास्ते मे ही उनकी मौत हो गयी़
नंदू की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया है़ नंदू बियार की असमायिक मौत पर स्वीटी वर्मा, जयंत सिंह, प्रदीप मेहता, महेंद्र बियार, अजीत बियार, बबलू गोस्वामी आदि ने परिजनों को सांत्वना दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >