रांची : हेसल, देवी मंडप रोड स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक रविवार को हुई. बैठक में 11 से 15 जनवरी तक कांके डैम को बचाने को लेकर आयोजित महोत्सव में शहर के जन प्रतिनिधियों, समाजसेवी व पर्यावरणविद को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में आयोजन की तैयारी की समीक्षा भी की गयी.
इसमें बताया गया कि मुख्य कार्यक्रम 15 जनवरी को होगा. इसमें काफी संख्या में जुटेंगे. बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष मुनि लाल उरांव, राकेश कुमार श्रीवास्तव रतन, योगेश्वर चौरसिया, डॉ सत्यप्रकाश मिश्रा, अजय महतो, मंटू नायक, प्रमोद सिंह, राजेश पांडेय, वीरेंद्र प्रसाद,अमित पाठक, मुकेश खत्री शिवनंदन नायक व सूरज कुमार नायक आदि मौजूद थे.
