रांची : ट्रैफिक एसपी के साथ चेंबर के सदस्यों ने की बैठक, वन-वे को लेकर हुई चर्चा

रांची : अपर बाजार की प्रमुख सड़कों को वन-वे को लेकर ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के साथ चेंबर सदस्यों की रविवार को बैठक हुई. इसमें शहीद चौक से पुस्तक पथ, महावीर चौक, प्यादा टोली होते हुए न्यू मार्केट चौक और राजभवन के गेट नंबर दो नागा बाबा खटाल, महावीर चौक श्रद्धानंद रोड से रांची […]

रांची : अपर बाजार की प्रमुख सड़कों को वन-वे को लेकर ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के साथ चेंबर सदस्यों की रविवार को बैठक हुई.
इसमें शहीद चौक से पुस्तक पथ, महावीर चौक, प्यादा टोली होते हुए न्यू मार्केट चौक और राजभवन के गेट नंबर दो नागा बाबा खटाल, महावीर चौक श्रद्धानंद रोड से रांची विवि गेट तक वन-वे करने पर विचार हुआ. गौरतलब है कि वर्ष 2015 में भी अपर बाजार की सड़कों को वन-वे किया गया था.
इससे अपर बाजार में लगने वाले जाम से कुछ हद तक निजात मिली थी. हालांकि, कुछ तकनीकी कारणों से यह व्यवस्था बंद हो गयी थी. इधर, जब से शहर में नयी ट्रैफिक व्यवस्था लागू हुई है, तब से अपर बाजार को भी वन-वे करने की मांग तेज हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >