रांची : मेला से जैकेट चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार, जेल गया

रांची : लालपुर पुलिस ने मोरहाबादी मैदान परिसर स्थित खादी मेला से चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार विशाल कुमार को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वह मूल रूप से चतरा का रहनेवाला है. पुलिस के अनुसार उसने शनिवार को मेला परिसर में टिकट लेकर प्रवेश किया था. इसके बाद वह रात […]

रांची : लालपुर पुलिस ने मोरहाबादी मैदान परिसर स्थित खादी मेला से चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार विशाल कुमार को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वह मूल रूप से चतरा का रहनेवाला है.
पुलिस के अनुसार उसने शनिवार को मेला परिसर में टिकट लेकर प्रवेश किया था. इसके बाद वह रात में मेला समाप्त होने के बाद भी बाहर नहीं निकला. वह रात में मेला परिसर में ही अंदर छिप कर सो गया. रविवार की सुबह वह तीन जैकेट लेकर बाहर निकल रहा था. इस पर मेला की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को संदेह हुआ और उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. जांच के दौरान पाया गया कि उसने तीनों जैकेट की चोरी मेला परिसर से की थी. इसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई की गयी़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >