रांची :साल के पहले दिन ही बिजली कटौती से शहरवासी परेशान

रांची : नये वर्ष के पहले दिन मंगलवार को भी बिजली की कटौती के कारण राजधानी रांची के बड़े इलाके के उपभोक्ता परेशान रहे. हटिया ग्रिड के 220 केवी साइड का ट्रांसफारमर अोवर लोडेड हो जाने के कारण हटिया ग्रिड से सभी सब स्टेशन को लोड शेडिंग करने का निर्देश दिया गया. इस कारण सुबह […]

रांची : नये वर्ष के पहले दिन मंगलवार को भी बिजली की कटौती के कारण राजधानी रांची के बड़े इलाके के उपभोक्ता परेशान रहे. हटिया ग्रिड के 220 केवी साइड का ट्रांसफारमर अोवर लोडेड हो जाने के कारण हटिया ग्रिड से सभी सब स्टेशन को लोड शेडिंग करने का निर्देश दिया गया.
इस कारण सुबह 7:45 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक संबंधित इालकों में शेडिंग की गयी.
उधर, नामकुम और कांके ग्रिड से भी बिजली कटौती करने का निर्देश दिया गया. इस कारण हरमू, अशोक नगर, हिनू, हवाई नगर, एचइसी, रातू रोड, कोकर, रातू, इटकी रोड, कांके, बूटी मोड़, नामकुम और हटिया सहित अन्य बड़े इलाके में उपभोक्ताओं को बाधित बिजली मिली.
जानकारी के अनुसार इनलैंड से उत्पादन शून्य हो जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. मंगलवार रात आठ बजे के बाद यहां से उत्पादन शुरू हुआ, जिसके बाद से स्थिति सामान्य हुई. फिलहाल यहां से 55 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है. वहीं, तेनुघाट के एक यूनिट से उत्पादन शुरू होने के बाद स्थित में काफी सुधार होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >