रांची़ : नाबालिग को बालिग बता जेल भेजने का आरोप लगाया

रांची़ : सदर थाना की पुलिस ने ओल्ड एचबी रोड शांति नगर गढ़ा टोली निवासी रफी अहमद को बालिग बता कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि वह नाबालिग है़ यह आरोप पुलिस पर नदीम अहमद ने लगाया है. उन्होंने पुलिस पर अपने बेटे को पीटने का भी आरोप लगाया है. नदीम […]

रांची़ : सदर थाना की पुलिस ने ओल्ड एचबी रोड शांति नगर गढ़ा टोली निवासी रफी अहमद को बालिग बता कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि वह नाबालिग है़ यह आरोप पुलिस पर नदीम अहमद ने लगाया है.
उन्होंने पुलिस पर अपने बेटे को पीटने का भी आरोप लगाया है. नदीम की मानें तो आधार कार्ड के अनुसार रफी की जन्म तिथि 30 अप्रैल 2003 है. उल्लेखनीय है कि रफी ने चड्डा पेट्रोल पंप के आगे दवा दुकान के संचालक पर नशे की दवा नहीं देने के कारण चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गये थे.
उसने कुछ अन्य लोगों पर भी हमला कर प्रयास किया था. हालांकि पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि आधार कार्ड में रफी अहमद की उम्र कम लिखवायी गयी ही, लेकिन वह देखने में बालिग जैसा है. इस वजह से उसे जेल भेजा गया है. और फिर पुलिस के सामने उम्र से संबंधित कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >