रांची : झारखंड में कड़ाके की ठंड से सोमवार को छह लोगों की मौत हो गयी. धनबाद में दो, गुमला में दो, रांची में एक और पलामू में एक की मौत हो गयी. तीन दिनों में ठंड से पूरे राज्य में 13 लोगों की मौत हो चुकी है.
गुमला के चैनपुर प्रखंड के कंजोड़ा गढ़ाटोली निवासी दुर्गा मांझी (35 वर्ष) और डुमरडीह में सुधनी देवी (65 वर्ष) की मौत ठंड लगने से हो गयी.
इटकी के टटकुंदो पतराटोली गांव में चरवा उरांव की मौत हो गयी. पलामू के हुसैनाबाद में विकास चौधरी (32) की मौत हो गयी. वहीं धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र के बरोरा गांव निवासी पार्वती देवी (70) और झरिया के भालगढा धर्मनगर निवासी उर्मिला मोदक( 59) वर्ष का मौत ठंड लगने से हो गयी.
