सिकिदिरी : जनसहयोग से बनेगा आदर्श पंचायत

सिकिदिरी : आदर्श पंचायत घोषित नवागढ़ में चल रही विकास योजनाओं के निरीक्षण के लिए रविवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार बर्णवाल नवागढ़ पहुंचे. उनके साथ उपायुक्त व एसडीओ रांची सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी भी थे. प्रधान सचिव ने मैनीछापर गांव में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया. इसके बाद सांसद […]

सिकिदिरी : आदर्श पंचायत घोषित नवागढ़ में चल रही विकास योजनाओं के निरीक्षण के लिए रविवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार बर्णवाल नवागढ़ पहुंचे. उनके साथ उपायुक्त व एसडीओ रांची सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी भी थे.
प्रधान सचिव ने मैनीछापर गांव में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया. इसके बाद सांसद रामटहल चौधरी के साथ मिलकर राज्य संपोषित योजना से नवागढ़ खक्सीटोली से राजाबांध तक बननेवाली पक्की सड़क निर्माण की आधारशिला रखी. शिलान्यास कार्यक्रम में खिजरी विधायक रामकुमार पाहन व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार भी शामिल हुए. मौके पर सुनील बर्णवाल ने पंचायत में चल रही योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. अधिकारियों को कई सुझाव दिये.
कहा कि गांव के लोगों के साथ मिल जुल कर ही पंचायत को आदर्श बनाया जा सकता है. इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है. इस दौरान सांसद ने केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. जनता से इन योजनाअों का लाभ उठाने की अपील भी की. इस अवसर पर प्रमुख अनिता गाड़ी, पूर्व प्रमुख राजेंद्र शाही मुंडा, स्वामी भवेशानंद, प्रभारी मुखिया रेखा देवी, संतोष बेदिया, भुवनेश्वर बेदिया, पहलू बेदिया, सोमरा बेदिया, पंचम भोगता, जगदीश भोगता सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >