रांची : ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स भरनेवालों को मिलेगी 10% की छूट

रांची : ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स के भुगतान करनेवालों को रांची नगर निगम ने 10 फीसदी की छूट देने का निर्णय लिया है. यह व्यवस्था एक जनवरी से लागू की जायेगी. इसके तहत एक बार में ही साल भर का होल्डिंग टैक्स जमा करना पड़ेगा. नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स का भुगतान […]

रांची : ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स के भुगतान करनेवालों को रांची नगर निगम ने 10 फीसदी की छूट देने का निर्णय लिया है. यह व्यवस्था एक जनवरी से लागू की जायेगी. इसके तहत एक बार में ही साल भर का होल्डिंग टैक्स जमा करना पड़ेगा.
नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स का भुगतान किया जा सकेगा. इसके अलावा जन सुविधा केंद्र के माध्यम से होल्डिंग टैक्स का भुगतान करने पर निगम ढाई फीसदी की छूट देगा. वर्तमान में नगर निगम को 1.80 लाख लोग होल्डिंग टैक्स देते हैं. इससे निगम का सालाना करीब 50 करोड़ की आमदनी होती है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >