ओरमांझी : 67 प्रतिशत मतदान

ओरमांझी : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव 2018 चुटुपालु पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के रिक्त पद के लिए बुधवार को चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. पंचायत से तीन प्रत्याशी किशोर महली, अशोक नागवंशी मुंडा व त्रिवेणी बेदिया चुनाव मैदान में हैं. रांची उपायुक्त राय महिमापत रे व रांची एसडीओ गरिमा सिंह ने चुटुपालु पंचायत के विभिन्न बूथों […]

ओरमांझी : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव 2018 चुटुपालु पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के रिक्त पद के लिए बुधवार को चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. पंचायत से तीन प्रत्याशी किशोर महली, अशोक नागवंशी मुंडा व त्रिवेणी बेदिया चुनाव मैदान में हैं.
रांची उपायुक्त राय महिमापत रे व रांची एसडीओ गरिमा सिंह ने चुटुपालु पंचायत के विभिन्न बूथों पर जाकर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. क्षेत्र में 11 बूथ बनाये गये थे. पुरुष वोटरों की संख्या 1832 व महिला वोटरों की संख्या 1702 है. कुल वोटरों की संख्या 3534 है. जिसमें से 1215 पुरुष वोटरों व 1149 महिला वोटरों ने मतदान किया. पंचायत में कुल मतदान 67 प्रतिशत हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >