रांची़ : फरार उग्रवादियों व नक्सलियों के खिलाफ केस की समीक्षा करने के लिए सेल का गठन

रांची़ : रांची रेंज के जिला रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और लोहरदगा में फरार उग्रवादियों के खिलाफ नया केस दर्ज करने से संबंधित मामले की समीक्षा के लिए रांची रेंज के डीआइजी एवी होमकर ने एक सेल का गठन किया है. सेल का गठन रांची रेंज डीआइजी कार्यालय में पदस्थापित सुशील पाठक की अध्यक्षता में […]

रांची़ : रांची रेंज के जिला रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और लोहरदगा में फरार उग्रवादियों के खिलाफ नया केस दर्ज करने से संबंधित मामले की समीक्षा के लिए रांची रेंज के डीआइजी एवी होमकर ने एक सेल का गठन किया है.
सेल का गठन रांची रेंज डीआइजी कार्यालय में पदस्थापित सुशील पाठक की अध्यक्षता में किया गया है. इस सेल में सदस्य के रूप में अपराध शाखा के जमादार अभिमन्यु विश्वकर्मा, आरक्षी संजीव, ब्रह्मदेव चौधरी और रजनीश कुमार को शामिल किया गया है.
डीआइजी ने इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया है. डीआइजी ने सेल को जिम्मेदारी सौंपी है कि वे जिले में की गयी कार्रवाई के संबंध में उक्त जिले से रिपोर्ट प्राप्त करेंगे और डीआइजी को देंगे. वहीं, दूसरी ओर मामले की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर भी मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में एक कोषांग गठित करने का निर्देश संबंधित जिला के एसपी को दिया है.
उल्लेखनीय है कि न्यायालय के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय आइजी अभियान ने झारखंड के सभी फरार उग्रवादियों और नक्सलियों के खिलाफ न्यायालय की अवमानना के तहत आइपीसी की धारा 174 ए में केस दर्ज करने का आदेश दिया था. आदेश में इस बात का भी उल्लेख था कि दर्ज केस में पुलिस 90 दिनों के अंदर अनुसंधान पूरा कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करे, जिसके बाद जिला और रेंज स्तर पर यह कार्रवाई शुरू की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >