रांची : सेल्स टैक्स के डिप्टी कमिश्नर के घर भेजा जायेगा समन

रांची : डाेरंडा के एजी कॉलोनी निवासी जमशेदपुर के सेल्स टैक्स के डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार के घर से मुक्त करायी गयी बाल श्रमिक बच्ची के मामले में सीडब्ल्यूसी उन्हें समन भेजेगा, ताकि वे भी अपना पक्ष रख सकें. यह जानकारी सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष रूपा कुमारी ने दी. बच्ची को बाल श्रमिक घोषित कर दिया गया […]

रांची : डाेरंडा के एजी कॉलोनी निवासी जमशेदपुर के सेल्स टैक्स के डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार के घर से मुक्त करायी गयी बाल श्रमिक बच्ची के मामले में सीडब्ल्यूसी उन्हें समन भेजेगा, ताकि वे भी अपना पक्ष रख सकें. यह जानकारी सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष रूपा कुमारी ने दी. बच्ची को बाल श्रमिक घोषित कर दिया गया है. रूपा कुमारी ने बताया कि अभी बच्ची की उम्र 11 साल है. दो साल पहले से वह काम कर रही है.
उस समय उसकी उम्र लगभग नौ साल रही होगी़ उन्होंने बताया कि रविवार को बच्ची की काउंसलिंग की गयी. बच्ची ने सीडब्ल्यूसी को बताया कि लगभग पिछले दो साल से सेल्स टैक्स के डिप्टी कमिश्नर के घर पर काम कर रही थी. घर पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी. इधर, बच्ची के पिता ने सीडब्ल्यूसी को आधार कार्ड दिखाया, जिसमें बच्ची की उम्र 18 बतायी गयी है़ अभी बच्ची को उसके माता-पिता को नहीं सौंपा जायेगा. केवल वे लोग अपनी बच्ची से मिल सकते है़ं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >