रांची : जिसकी जमीन पर बना वेंडर मार्केट, वही वंचित

रांची : झारखंड आंदोलनकारी नेता आजम अहमद ने कहा कि जो प्रदेश आदिवासियों के नाम से घोषित हुआ, उसी प्रदेश में आदिवासी समाज को विकास योजनाओं से वंचित रखने का षड्यंत्र रचा जा रहा है. शहर के बीचोबीच जयपाल सिंह स्टेडियम में बननेवाला अटल स्मृति वेंडर मार्केट इसका ताजा उदाहरण है. इस मार्केट में एक […]

रांची : झारखंड आंदोलनकारी नेता आजम अहमद ने कहा कि जो प्रदेश आदिवासियों के नाम से घोषित हुआ, उसी प्रदेश में आदिवासी समाज को विकास योजनाओं से वंचित रखने का षड्यंत्र रचा जा रहा है. शहर के बीचोबीच जयपाल सिंह स्टेडियम में बननेवाला अटल स्मृति वेंडर मार्केट इसका ताजा उदाहरण है. इस मार्केट में एक भी दुकान आदिवासियों को नहीं मिलना यह दर्शाता है कि आदिवासियाें को धोखा देने का काम आज भी जारी है. श्री अहमद ने कहा कि रांची की मेयर आशा लकड़ा भी एक आदिवासी हैं.
उनके रहते ही 700 दुकानें बनी और व्यवसायियों को इसे देने का निर्णय हो गया. यह बहुत दु:ख की बात है. हम सरकार से मांग करते हैं कि अटल स्मृति वेंडर मार्केट में जिन लोगों को दुकानें दी गयी हैं उन सभी की जांच की जाये. अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों को इसमें शामिल किया जाये. अन्यथा मजबूर होकर हमें न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >