रातू : किराना दुकान में आग सामान जल कर राख

रातू : रातू थाना क्षेत्र के श्रद्धानंद स्कूल के समीप स्थित किराना दुकान गुप्ता स्टोर में शुक्रवार की रात आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया. शनिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुकान से धुआं उठने की जानकारी मिलने पर दुकान मालिक बनवारी प्रसाद दुकान पहुंचे. शटर खोला, तो अंदर […]

रातू : रातू थाना क्षेत्र के श्रद्धानंद स्कूल के समीप स्थित किराना दुकान गुप्ता स्टोर में शुक्रवार की रात आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया. शनिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुकान से धुआं उठने की जानकारी मिलने पर दुकान मालिक बनवारी प्रसाद दुकान पहुंचे.
शटर खोला, तो अंदर तेज आग लगी दिखी. उन्होंने घटना की सूचना रातू थाना को दी.
इसके बाद रातू थाना की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड दल के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक दुकान का सारा सामान जल कर खाक हो चुका था. दुकान मालिक ने बताया कि दुकान में चार लाख रुपये से अधिक का सामान था. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >