रांची : यौन शोषण के आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत जेल

रातू/रांची : नाबालिग के साथ यौन शोषण करने व एक बच्ची की मां बनाने के बावजूद उससे शादी नहीं करने का मामला रातू थाना में दर्ज किया गया है. इस संबंध में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी प्रेमचंद उरांव (कुंबाटोली निवासी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं. वहीं पीड़िता का डीएनए टेस्ट कराया गया […]

रातू/रांची : नाबालिग के साथ यौन शोषण करने व एक बच्ची की मां बनाने के बावजूद उससे शादी नहीं करने का मामला रातू थाना में दर्ज किया गया है. इस संबंध में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी प्रेमचंद उरांव (कुंबाटोली निवासी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं. वहीं पीड़िता का डीएनए टेस्ट कराया गया है.
प्रेमचंद उरांव विगत पांच वर्षों से शादी का झांसा देकर उक्त नाबालिग लड़की का यौन शोषण कर रहा था. इसी बीच लड़की गर्भवती हो गयी थी. उसने एक बच्ची को जन्म दिया है. इसके बाद पीड़िता ने प्रेमचंद उरांव द्वारा शादी नहीं करने पर तारकेश्वर दास के कोर्ट में न्याय की गुहार लगायी. कोर्ट के आदेश पर रातू थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >